गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव बगदहा के फुटबॉल मैदान में रेनबो स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमर तुरी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के कारण खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता में पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों की दर्जनों फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए इस तरह के आयोजन को खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बिराखाप ने केदला को हराकर ताज अपने नाम किया प...