गिरडीह, नवम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिसंबर को गिरिडीह आएंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं जिला झामुमो में पार्टी मुखिया के आगमन को लेकर ललक बढ़ी है। उनके आवागमन पर जिला प्रशासन ने झंडा मैदान में प्रस्तावित परिसंपत्ति वितरण-सह-विकास मेला कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री, जिले को करोड़ों रुपए की योजनाओं का सौगात शिलान्यास और उद्घाटन करके देनेवाले हैं। पिछली बैठक में डीसी रामनिवास यादव जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इसकी तैयारियों में जी-जान से जुटने का निर्देश दे चुके हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण होगा। डीसी ने बीते बैठक में संबंधित विभागों को योजनाओं की अद्यतन सूची, लाभ...