गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के मानिकबाद स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिवसीय रामलीला कार्यक्रम शुरू हो गया है। रामलीला के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बन गया। रामलीला को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रामलीला मंचन के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के पहले दिन रविवार की रात बाबा बैद्यनाथ रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गणेश वंदना और नारद लीला से गूंजा शांतिपुरी मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष बमशंकर उपाध्याय, सचिव काशीनाथ प्र...