गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के बड़कीटांड़ गा़ंव के हरिजन टोला स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार दोपहर आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की किशोर महतो की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में ग्रामीणों की सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष के रूप में राजकुमार दास, सचिव सुधीर तुरी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार दास को बनाया गया जबकि कार्यकारिणी सदस्य में सुजीत कुमार सिन्हा, अखिलेश्वर राणा, दारा सिंह सहित कई अन्य को चुना गया। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे पूजा समिति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...