गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। विभिन्न पूजा समितियों ने तैयारी तेज कर दी है। कहीं प्रतिमा निर्माण का काम चल रहा है तो कहीं पूजा पंडाल और टेंट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूजा समितियां कोष संग्रह, साफ-सफाई, रोशनी, सजावट और मेला परिसर को व्यवस्थित करने की रूपरेखा तैयार करने में जुटी हैं। इधर, प्रशासन और पुलिस भी पूजा को लेकर अलर्ट मोड में है। पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठकें कर लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की जा रही है। जमुआ प्रखंड में दर्जनाधिक स्थानों पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया जाता है। इनमें जमुआ, रेम्बा, न...