गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार कथित रुप से जोरों पर है। कई स्थानों पर खुलेआम शराब की बिक्री किए जाने के बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। झारखंड आंदोलनकारी सह किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने अवैध शराब की बिक्री पर चिंता जताते हुए आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित हीरोडीह थाना क्षेत्र में कई होटल संचालित हैं, जहां कथित तौर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : दुर्गा पूजा के दौरान नशे के कारोबार पर रहेगी सख्ती इसके बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रह...