Gridih News: दुर्गापूजा को लेकर हीरोडीह पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हीरोडीह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। हीरोडीह पुलिस द्वारा कोदंबरी, मानिकबाद, मंडरो, धुरैता मोड़, रेम्बा और झारखंडधाम समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना तथा आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.