गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के साथ ही गिरिडीह शहर में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा था। शुक्रवार को पष्ठी पूजा पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। खासकर कपड़े, फुटवियर, श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों में देर रात तक चहल-पहल रही। दुर्गापूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। नए कपड़े, जूते-चप्पल और मनपसंद सामान खरीदने के लिए बच्चे अपने परिजनों के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, महिलाएं पूजा और त्योहार के लिए साड़ियां, सलवार-सूट, आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, शाम होते ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है और रात ...