गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीसीएल महाप्रबंधक के एस गैवाल, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीना, राज्यवर्धन कुमार समेत यूनियन पदाधिकारी और सीसीएल क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान सेंट्रल दुर्गापूजा समिति, पपरवाटांड़ दुर्गापूजा समिति, अकदोनी पूजा समिति और सेंट्रलपीट दुर्गापूजा समिति के प्रतिनिधियों के साथ पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पूजा पंडाल, लाइटिंग, साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर समिति के सदस्यों ने अपनी बात प्रबंधन के समक्ष रखी। पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने आयोजन के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी...