गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। 17 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील जमुआ के रेम्बा तथा आसपास के गांवों में बेअसर रहा। इक्के दुक्के भाजपा कार्यकर्ताओं को छोड़कर आमजन आशीर्वाद का दिया जलाने को लेकर उदासीन देखे गए। इस बाबत रेम्बा की पूर्व मुखिया ललिता देवी ने कहा कि देश में बेरोजगारी महंगाई तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है ऐसे में देश के प्रधानमंत्री के संरक्षण में यूपीआई पर टैक्स लगाया जा रहा है और गरीबों का पैसा सुभाष चंद्रा जैसे लोगों का माफ किया जा रहा है देश की बर्बादी को देखते हुए दिया जलाने की अपील ही हास्यास्पद है। यह भी पढ़ें- सांसद और विधायज की पत्नी ने जलाया आशीर्वाद का दीया गृहणी नीलम देवी, शीला देवी, कौशल्या देवी, देवंती देवी, बसंती देवी सहित कई लोगों क...