गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दीपावली के पावन अवसर पर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी भाग मंडल अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुर्कडीह एवं मंझलाडीह गांव में सेवा और समर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चों एवं माताओं के बीच मिट्टी के दीये, मिठाइयां, फूलझड़ियां और पटाखों का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री प्रो. विनीता ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों को त्योहार की सामग्री देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। मौके पर प्रो. विनीता ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना तथा आपसी विश्वास, आत्मीयता और जनसंपर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Gridih N...