Gridih News: दिनभर बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, बाजारों में पसरा सन्नाटा
गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। मंगलवार को दिनभर बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में घटाटोप बादल छाए रहे और दिनभर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। कभी बारिश की बौछारें तेज हुईं तो कभी मद्धिम पड़ गई। बीच-बीच में तेज बारिश ने भी दस्तक दी, जिससे मौसम पूरी तरह बरसात के रंग में रंगा नजर आया। लगातार बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और चौक-चौराहों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ रही और कई जगह सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी ग्राहकों की राह ताकते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के कारण जनजीवन की रफ्तार कुछ धीमी रही। हालांकि इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बारिश के अभाव में धान की फसल को लेकर चिंतित किसानों में नई उम्मीद जगी है। कई किसान इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.