गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: डुमरी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय के परिसर में एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा, नेम कुमार जैन, राजेश कुमार ठाकुर, अंकित जैन, महेश साव, शक्ति प्रसाद महतो, महेश कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, शिक्षिका ममता कुमारी, मनोरमा कुमारी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में कार्यालय, विद्यालय कक्ष सहित विभिन्न हिस्सों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अनावश्यक कचरे एवं गंदगी को हटाकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पॉवरग्रिड, बारामसिया...