गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपनी दादी का दाह संस्कार करने गये एक पोते की उसरी नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद में शनिवार को घटी। मृतक सोनबाद निवासी 45 वर्षीय छत्रधारी राय है। बताया जाता है कि छत्रधारी दादी का दाह संस्कार करने के लिए गांव में स्थित उसरी नदी घाट पर गया था। दाह-संस्कार के बाद नदी में नहाने के क्रम में छत्रधारी राय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। छत्रधारी को डूबते देख लोग उसे बचाने के लिए दौड़े परंतु वह पानी में डूब चुका था। कड़ी मशक्त के बाद डूबे छत्रधारी को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। नगर थाना के सअनि राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उसरी न...