Gridih News: दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाला
गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कैरी गांव में दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी गिरिडीह के मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई है। प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी बिनोद यादव की पुत्री विवाहिता निक्की देवी पति पिन्टू यादव की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पति पिन्टू यादव, ससुर डोमन यादव, सास विजया लक्ष्मी देवी एवं भैंसूर बबलू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
क्या है मामला : विवाहिता निक्की देवी का कहना है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से पिन्टू यादव से 27 जून 2021 को हुई थी। विवाह के दौरान दहेज व उपहार स्वरूप लगभग 10 लाख रुपए दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.