गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा पंचायत के कोल्हुआ गांव की एक महिला शनिवार सुबह से लापता है। इस संबंध में महिला के पति ने डुमरी थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगयी है। थाना में दिए गए आवेदन में यूनुस अंसारी ने कहा है कि उसकी पत्नी शाबो बीबी 60 वर्ष 11 जुलाई की सुबह घर से दवा लेने ईसरी बाजार के लिये निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने उसे काफी खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...