गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: बगोदर। चौपारण के दनुआ घाटी में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक 4 साल के मासूम से उसके माता-पिता दोनों को छीन लिया। मंगलवार को श्मशान घाट पर जब यही मासूम सफेद धोती में मुंडन कराए नंगे पांव अपने माता-पिता को मुखाग्नि देने पहुंचा तो वहां मौजूद हर व्यक्ति का कलेजा चाक हो गए। यह मासूम बगोदर के बिहारो गांव के सलैयाटांड़ का है। सोमवार को दनुआ घाटी में हुए हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें चार साल के शिवम के माता-पिता राजू पंडित और सावित्री देवी भी शामिल थी। सभी कुंजो प्रजापति के शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कंटेनर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।मंगलवार यह भी पढ़ें- Gridih News: दनुआ घाटी हादसा: बिहारो में एक साथ जली पांच चिताएं को जब गांव में एक साथ 5 चिताएं जल...