गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: गिरिडीह। शारदीय नवरात्र को लेकर पपरवाटांड़ में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बार यहां दक्षिण भारतीय मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। कपड़े और थर्मोकोल की मदद से तैयार हो रहे इस पंडाल की ऊंचाई 71 फीट होगी। पंडाल निर्माण पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वर्ष 1980 से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समय के साथ पूजा की भव्यता बढ़ने के साथ ही यहां लगने वाला मेला भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। पूजा आयोजन में सीसीएल और जिला प्रशासन का सहयोग मिलता रहा है। पूजा कमेटी की ओर से पंडाल निर्माण के साथ मेले की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पपरवाटांड़ पूजा कमेटी के कमलचंद साहू व सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि मेले में 100 से अधिक दुकानों की बु...