गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने गुरूवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा मंडपों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बनियाडीह सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति, अकदोनी दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रलपीट दुर्गा पूजा समिति एवं पपरवांटांड़ दुर्गा पूजा मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने पूजा समिति के लोगों के साथ एक बैठक की और समिति के लोगों को सरकार के निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही सीसीटीवी इंस्टालेशन, मेले में प्रवेश, मंडप में प्रवेश व निकास समेत कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पूजा कमिटी के पदाधिकारियों संग डीएसपी ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...