गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा की बदहाल सड़क पर सोमवार सुबह थाना के ठीक सामने सिलाई मशीन लदा ऑटो गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। चालक सोनू कुमार राजधनवार का रहने वाला है। वह राजधनवार से बेंगाबाद होते हुए छोटकी खरगडीहा पथ से मधुपुर की ओर सिलाई मशीन लेकर जा रहा था।

स्थानीय लोगों की दुश्वारियां इसी दौरान बेंगाबाद थाना के सामने मुख्य सड़क के बीचोंबीच पानी से लबालब भरे गड्ढे में ऑटो का पहिया फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला।

सड़क की स्थिति पर आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि बेंगाबाद चौक से छोटकी खरगडीहा और पारडीह होते हुए सुखलजोरिया मोड़ तक जाने वाली सड़क अ...