गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना परिसर में बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कर जमुआ थाना पुलिस कर्मियों को विभिन्न कांडों की जानकारी दी। उन्होंने केस डायरी, डायरी संख्या, (कांड संख्या) दर्ज करने के नियमों और वैज्ञानिक जांच के तरीकों का गहन जानकरियां दी। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने पेंडिंग मामलों का निपटारा और नए आपराधिक कांडों के पालन का निर्देश दिया। बताया कि थाने में दर्ज होने वाली हर एफआईआर को एक विशिष्ट कांड संख्या दी जाती है। यह अपराध के पंजीकरण, जांच और कोर्ट में पेश करने का मुख्य आधार होता है। पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि किसी भी केस की डायरी कैसे लिखी जाती है। इसमें घटना स्थल का विवरण और गवाहों का बयान सही क्रम में दर्ज करने होते हैं। इंस्पेक्टर ने भारतीय न्याय संहिता और भार...