Gridih News: तीर्थयात्रियों को प्लास्टिक की बजाय स्टील बोतल ले जाने की अपील
गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: पीरटांड़। आस्था व पर्यटन का अद्भुत संगम पारसनाथ व मधुबन को स्वच्छ बनाये रखने के लिए स्थानीय स्वच्छता समिति गंभीर है। पहाड़ की स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति ने प्लास्टिक मुक्त शिखर जी बनाने की ठान ली है। प्लास्टिक मुक्त शिखर जी के लिए समिति ने सभी तीर्थयात्रियों को प्लास्टिक बोतल में पानी ले जाने की बजाय स्टील बोतल ले जाने की अपील की गई। समिति ने पहाड़ यात्रा पर जानेवाले तीर्थयात्रियों को स्टील बोतल उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है। इस संबंध में सम्मेदशिखर पारसनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्थानीय श्री शिखर जी स्वच्छता समिति ने अनोखा प्रयास शुरू किया है। क्लीन शिखर जी ग्रीन शिखर जी के उद्देश्य से स्वच्छता समिति दिन-रात मेहनत कर रही है। मधुबन मार्ग व वंदना पथ की साफ सफाई के अलावा पहाड़ को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.