Gridih News: तीन बार स्थगित होने के बाद खरियोडीह स्कूल में समिति का पुनर्गठन
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय खरियोडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया बुधवार को ग्रामसभा के माध्यम से पूरी कर ली गई। समिति के गठन के लिए पूर्व में तीन बार चुनाव स्थगित हो चुका था। इस बार ग्रामीणों की मौजूदगी में वोटिंग के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित समिति में संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष, नीतू देवी को उपाध्यक्ष और रूबी देवी को संयोजिका बनाया गया। ग्रामसभा में मुखिया प्रतिनिधि श्यामपूर्ण सिंह, सांसद प्रतिनिधि शंकर सिंह, मध्य विद्यालय खरियोडीह के सचिव पंकज कुमार सिंह तथा प्लस टू उच्च विद्यालय खरियोडीह के प्रधानाध्यापक दयानंद कुमार उपस्थित थे। इसके अलावा ग्रामीण चक्रधर सिंह, सूरज कुमार और प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पुनर्गठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.