गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में तीन दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पहचान औंरा पंचायत के दामा गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत रजक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजीत तीन दिन पूर्व मवेशियों को चराने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव के ही एक यूजलेस कुएं में शव तैरता हुआ देखा गया, जिसके बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर उप मुखिया जितेन्द्र कुमार महतो मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर बगोदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक आशंका है कि पैर फिसलने ...