Gridih News: तीन घरों में छापेमारी, चार टन अवैध माइका बराम
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के माल्डा गांव में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध रूप से भंडारित माइका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियर खलको के नेतृत्व में गावां के प्रभारी अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग घरों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब चार टन माइका बरामद किया गया। जब्त माइका को ट्रैक्टर के माध्यम से गावां थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि अवैध माइका भंडारण से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। सभी संबंधित व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापित करने के बाद उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- झारखंड-बंगाल में 428 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.