गिरडीह, अक्टूबर 30 -- एसआईआर पर बाबूलाल मरांडी का बयान Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम नहीं कटें, इसके लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध कर रहे हैं। एसआईआर को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पूरे देश में गलत नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त बातें शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत वैसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिनकी पिछले 20 वर्षों में मृत्यु हो चुकी है, जो दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, जिनका नाम एक से अधिक जगहों पर दर्ज है या जिन्होंने अवैध तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ...