गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा पूरे देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तिसरी में सोमवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मनोज यादव व तिसरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह तिसरी के मुखिया किशोरी साव सहित अन्य लोगों द्वारा तिसरी के दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। दुर्गा मंदिर व पूजा पंडाल के आस-पास और मेला मैदान में काफी झाड़ी व कचरा भरा हुआ था। जिसके कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था किंतु दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मनोज यादव,अध्यक्ष किशोरी साव सहित अन्य लोग सुबह ही झाड़ू आदि लेकर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने पूजा पंडाल सहित इसके आस-पास और मेला लगने वाले मैदान की पूरी तरह से साफ-सफाई की। व...