गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी के लोगों के मनोरंजन और प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए तिसरी के थंभाचक्क में नर्सरी के सामने 21 एकड़ जमीन पर वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से नेचर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। यह नेचर पार्क न सिर्फ तिसरी प्रखंड बल्कि इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। जानकारी के अनुसार, तिसरी में बनने वाला पार्क प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो होगा ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग इस पार्क को प्राकृतिक व कृत्रिम सुविधाओं से भी सुसज्जित करने में लगा है। इससे इस पार्क की प्राकृतिक छटाएं देखते ही बनेगी। लोग प्राकृतिक छटा बिखेरते पार्क को देखकर अभिभूत हो जाएंगे। यहां लोगों के मनोरंजन के लिए और बच्चों के खेलने के लिए कई व्यवस्था की ज...