गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी बाजार में आए दिन लगते जाम के झाम से लोगों को भारी परेशानी और फजीहत झेलनी पड़ती है। गुरुवार को तो हद ही पार हो गया। जाम का नजारा देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह तिसरी है बल्कि रांची या बड़े शहरों जैसा लम्बी दूरी तक जाम लगा था। इस जाम में बाइक और छोटी, बड़ी गाड़ियां काफी देर तक फंसी रही। काफी देर के बाद तिसरी बाजार से जाम हटा जिसके बाद गाड़ियों का परिचालन हो पाया और गाड़ियों में सवार लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि तिसरी बाजार में दर्जनों लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे मिठाई और राशन का पक्का दुकान और होटल बना लिया है। सड़क से सटाकर दुकान खोलने और ठेला लगाने के कारण ही यहां हर दिन हर एक-दो घंटे में जाम का नजारा देखने को मिलता है। तिसरी बाजार में जाम की ...