गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुल के पहले मोड़ के पास सोमवार देर रात लगभग दो बजे छड़ लोड ट्रक अनियंत्रित होकर तिसरी के आकाश गुप्ता के घर में घुस गया। इस घटना में घर के अंदर सोए लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। तीखा मोड़ रहने के कारण यहां पहले भी रात में एक-दो बार लोड ट्रक घर में घुस चुका है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि चकाई का ट्रक गिरिडीह से छड़ लोड करके बिहार के पटना जा रहा था। तभी तिसरी पुल के पहले मोड़ के पास छड़ लोड ट्रक अनियंत्रित होकर तिसरी के आकाश गुप्ता के घर में घुस गया। संयोग से रात का समय था जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। वरना दिन का समय होता तो बड़ी घटना घट सकती थी क्योंकि दिन में महिलाएं घर के बरामदा में ही बैठी रहती है। हालांकि इस घटना से आकाश...