गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। यह किसी नेता या व्यक्ति विशेष का आलीशान मकान नहीं, बल्कि सरकार का पंचायत सचिवालय भवन है। दो मंजिला यह भवन दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रहा है, क्योंकि इसे तिरंगे के तीन रंगों - केसरिया, सफेद और हरे में रंगा गया है। बगोदर प्रखंड मुख्यालय से महज ढाई किमी दूर हरिहरधाम शिव मंदिर के निकट और हरिहरधाम-बरांय होते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित यह भवन बरांई पंचायत का पंचायत सचिवालय है। बरांय पंचायत बगोदर विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है, पर प्रशासनिक रूप से विष्णुगढ़ प्रखंड में आता है। इस पंचायत के मुखिया राजेन्द्र कुमार मंडल हैं। पहली बार मुखिया बनने के बाद उन्होंने इस सरकारी भवन को एक नई पहचान दी है। सचिवालय की दीवारों पर तिरंगा रंग के साथ-साथ बीच में अशोक चक्र, हमारा...