Gridih News: तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के करगाली खुर्द गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनवार राजा टोला निवासी सुजीत तुरी, पिता बजरंगी तुरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुजीत तुरी अपने नाना मुरली तुरी के घर करगाली खुर्द आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद वह घर के समीप स्थित चितरा आहार में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब में काफी खोजबीन की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुजीत का शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। बताया जाता है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.