गिरडीह, अक्टूबर 13 -- ढेंगाडीह दुर्गा पूजा की परंपरा Gridih News: देवरी। देवरी के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर ढेंगाडीह में 91 साल पूर्व 1935 में श्रद्धा भक्ति एवं उल्लास से शारदीय नवरात्र सह दुर्गापूजा हुई थी। इस संबंध में बताया गया कि गुलाम भारत में साल 1935 में ढेंगाडीह एवं आसपास के गांवों में महामारी फैल गई थी। महामारी से मुक्ति के लिए गांव के सूंडी परिवार के द्वारा साल 1935 में यहां पहली बार शारदीय नवरात्र पूजा का शुभारंभ किया गया था। आज भी सूंडी परिवार के लोग इस पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ढेंगाडीह के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा की साज-सज्जा सहित अन्य व्यवस्थाओं का खर्च उठाते हैं...