Gridih News: ड्रोन कैमरों से घरों की छतों की हुई विशेष निगरानी
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों से छतों की विशेष निगरानी की जा रही है। यह सुरक्षा व्यवस्था जुलूस और त्योहारों को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए की गयी है। जुलूस के रास्तों में आनेवाले घरों की छतों पर असामाजिक तत्व कोई आपत्तिजनक सामान या ईंट-पत्थर इकट्ठा न कर सकें इसको लेकर मंगलवार को एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों इलाकों में ड्रोन उड़ाकर छतों की जांच की गयी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना क्षेत्र में डीएसपी (मु.) द्वितीय रूपेंद्र कुमार राणा एवं पचंबा थाना प्रभारी राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.