गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के पहले दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही आवेदन जमा करने और दस्तावेजों की जांच के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शिविर में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ा, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिली। शिविर में डीटीओ कार्यालय की नगमा जरीन समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 96 अभ्यर्थी हुए सफल, 13 अभ्यर्थी रहे असफल यह भी पढ़ें- Simdega News: ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस के लिए लगाया गया शिविर यह भी पढ...