Gridih News: डोरंडा शिव-दुर्गा न्यास में पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव-दुर्गा न्यास, गावां मोड़ डोरंडा में शारदीय दुर्गा पूजा एवं मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सप्तमी के शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित करने के बाद मंदिर के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत राय एवं नंदकिशोर राय ने बताया कि अष्टमी के शुभ मुहूर्त में खोरीमहुआ एसडीएम, एसडीपीओ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा शिव-दुर्गा न्यास समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से मेले का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के कुम्हारटोली से आए मूर्तिकार विधान भास्कर एवं रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.