गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: धनवार अंचल के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोरंडा मौजा में 13.5 डिसमिल जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल है। प्रथम पक्ष के गुरुचरण महतो ने एसडीएम को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि खाता संख्या 409, प्लॉट संख्या 2859 की विवादित 13.5 डिसमिल भूमि पर वे पिछले करीब 50 वर्षों से खेती कर रहे हैं। उन्होंने यह जमीन 21 जुलाई 1989 को कोलेश्वर प्रसाद से खरीदी थी, जिसमें विक्रेता के पुत्र प्रमोद सिन्हा भी गवाह थे। गुरुचरण का आरोप है कि बड़ी संख्या में आए लोगों ने जबरन जेसीबी से खेत में लगी धान की फसल को रौंद दिया, ट्रेंच काटी और दीवार खड़ी कर जमीन घेरने का प्रयास किया।वहीं, दूसरे पक्ष के प्रमोद सिन्हा ने जमीन पर अपना पैतृक दावा जताया है। उनका कहना...