गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: जमुआ/झारखंडधाम, हिटी। कद्दावर सामाजिक कार्यकर्ता, कवि, चिंतक और प्रखर वक्ता डॉ. कैलाश कुमार यादव की पहली पुण्यतिथि शुक्रवार को करिहारी में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। भारी बारिश के बावजूद पुण्यतिथि समारोह में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलिसमारोह का संबोधन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार चौरसिया ने कहा कि डॉ. यादव केवल एक सामाजिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सामाजिक चिंतक, प्रखर वक्ता, कवि और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना पूरा ...