गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। डॉ अनिल कुमार वर्णवाल ने गुरुवार को आदर्श कॉलेज राजधनवार के प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने उन्हें पदभार सौंपा। डॉ मिश्र का स्थानांतरण रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ हो गया है। डॉ मिश्र के विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य ने कहा कि डॉ मिश्र का कार्यकाल आदर्श कॉलेज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। इनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने पूरे राज्य स्तर पर अपनी उपलब्धियों का डंका बजाया है। विदाई कार्यक्रम में डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि आदर्श कॉलेज सिर्फ कॉलेज ही नहीं यह मेरे परिवार की तरह है। महाविद्यालय के सभी सदस्य, विद्यार्थियों और क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग रहा। यह मेरे जीवन का सबसे अविस्मरणीय समय रहा। महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मियो...