Gridih News: डॉक्टर-इंजीनियर बनने से बड़ा है संस्कारवान बनना: इंदु देवी
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को आयोजित वंदना सभा में अभिभावक इंदू देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संस्कार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर और बड़े अधिकारी बनना अच्छी बात है, लेकिन इन सबसे बड़ा संस्कारवान बनना है। संस्कारवान व्यक्ति ही समाज और देश का सच्चा निर्माण करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ इंदू देवी और आचार्या सरिता कुमारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक वंदना प्रस्तुत की। वरिष्ठ आचार्या सरिता कुमारी ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया, जबकि आचार्या मेनका ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। अपने संबोधन में इंदु देवी ने विद्यालय की वंदना सभा की सराहना करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.