Gridih News: डेढ़ दशक पहले जीटी रोड को नहीं पहचानती नई पीढ़ी
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। तस्वीर में दिख रही सुनसान और झाड़ियों से घिरी सड़क को देखकर नई पीढ़ी के लोग इसे कोई ग्रामीण सड़क समझ लेंगे, लेकिन पुराने लोग इसे देखते ही पहचान जाएंगे। यह कोई ग्रामीण सड़क नहीं, बल्कि कभी देश की लाइफलाइन कही जाने वाली जीटी रोड यानी ग्रैंड ट्रंक रोड का हिस्सा है। डेढ़-दो दशक पहले जीटी रोड की हालत कुछ ऐसी ही हुआ करती थी। नई पीढ़ी को क्या पता कि पहले जीटी रोड इस तरह से होता था। तब यह महज टू लेन हुआ करता था। सड़क जगह-जगह टूटी-फूटी रहती थी, बड़े-बड़े गड्ढे और गिट्टी निकली रहती थी। वाहनों में सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं था, हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ता था। इसीलिए लोग तंज कसते हुए जीटी रोड को गिट्टी रोड भी कहते थे। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल गया। अब वही जीटी रोड सिक्स लेन में तब्दील हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.