Gridih News: डुमरी में 32 जंगली हाथियों का झुंड ने उत्पात मचाया
गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत स्थित परसाबेड़ा गांव में गुरुवार की रात 32 जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया है। हाथियों ने गांव के करीब एक दर्जन किसानों के खेतों में लगी मकई और धान की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हाथियों के गांव में प्रवेश की सूचना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड बगोदर प्रखंड के खेतको गांव की ओर से परसाबेड़ा टोला पहुंचा। इस दौरान झुंड ने दशरथ महतो, हुलास महतो, रामलाल महतो, तुलसी महतो, कैलाश महतो, गोबर्धन महतो, टुकलाल महतो, रूपलाल महतो, मोहन महतो, बिल्सी देवी, बंधन महतो और घनश्याम महतो के खेतों में लगी मकई व धान की फसलों को रौंद दिया。 यह भी पढ़ें- Gridih News: गजराज का गुस्सा: खेतको में हाथियों ने ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.