गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। रविवार को दो बच्चों के कथित अपहरण की चर्चा के बीच मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस पूछताछ में दोनों बच्चों ने अपहरण की बात से इनकार करते हुए बताया कि वे अपनी मर्जी से घूमने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे पहले टेम्पो से डुमरी पहुंचे। इसके बाद वे पारसनाथ रेलवे स्टेशन गए और वहां से एक यात्री ट्रेन में सवार हो गए। ट्रेन काफी दूर निकल जाने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद वे ट्रेन से उतर गए और रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मियों से संपर्क कर अपने घर फोन करवाया। डुमरी एसडीपीओ आबिद खान तथा डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार के समक्ष पूछताछ के दौरान दोनों बच्चों ने यही घटनाक्रम बताया। बता दें कि तांबागुडियो निवासी श्याम सुंदर रविदास का पुत्र विवेक कुमार तथा फ...