गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: डुमरी। डुमरी को जिला बनाने की मांग को लेकर रविवार को घुजाडीह में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य बैजनाथ महतो छोटू ने की। बैठक में डुमरी अनुमंडल को जिला घोषित कराने हेतु रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि डुमरी को जिला बनाने की मांग को लेकर 01 सितंबर को अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित महाधरना को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और इसके लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में तुलसी महतो, इमामुद्दीन अंसारी, फिरोज अली, निर्मल महतो, लालमणि महतो, घनश्याम महतो, सोहन महतो, सुरेश महतो, फलजीत महतो, बजरंगी महतो, विजय कुमार, टिंकू महतो, तुलसी कुमार साहू, रीतलाल साव, बजरंग कुमार, दीपक महतो, त्रिभुवन महतो, इस्माइल अंसारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भाकपा माले की हुई बैठक, 01सितंबर का के...