गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के ससारखो पंचायत अंतर्गत गोराडीह टोला में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक प्राथमिक विद्यालय, दो ग्रामीणों के घरों तथा खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड गोराडीह टोला पहुंचा। सबसे पहले हाथियों ने प्राथमिक विद्यालय सासरखो की खिड़की तोड़ दी। विद्यालय में रखा करीब दो क्विंटल चावल खा गए तथा बर्तनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

गांव में दहशत इसके बाद हाथियों का झुंड मांझो महतो के घर पहुंचा। वहां खिड़की तोड़कर घर में रखा चावल खा लिया और रसोई के बर्तनों को नुकसान पहुंचाया। साथ ही उनके करीब 10 डिसमिल खेत में लगी फसल को भी रौंद दिया। वहीं सोनाराम महतो क...