गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत स्थित गानोडीह में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

घटनास्थल मृतक की शिनाख्त लुसियो निवासी धनेश्वर हेम्ब्रम के पुत्र सुरेश हेम्ब्रम 45 के रूप में हुई है। सुरेश राजमिस्त्री का काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि करमा पर्व के लिये कमल फूल तोड़ने सुरेश अपने कुछ साथियों के साथ गानोडीह के समीप स्थित तालाब गया था।

साथियों की खोजबीन फूल तोड़ने के दौरान वह तालाब में डूब गया। जब कुछ देर तक वह तालाब से बाहर नहीं निकला तब साथियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तबतक आसपास के ग्रामीण भी वहां आ ...