गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। डिवाइन पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. बिशुन पंडित की बरसी के अवसर पर डीपीएस बेको परिसर में उनकी स्मृति में शनिवार को अंतर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आरसी मेमोरियल स्कूल बगोदर, लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल कुसमरजा, बेको हाई स्कूल गोपालडीह, डिवाइन पब्लिक स्कूल बेको तथा प्रज्ञान पब्लिक स्कूल डोरियो के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन अंतिम चरण में डिवाइन पब्लिक स्कूल और प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अंतिम राउंड में 18 बार टाई की स्थिति बनी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रज्ञान पब्लिक स्कूल ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रज्ञान पब्ल...