गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा के गुरूवार दोपहर बाद गिरिडीह आने की खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप मची रही। दरअसल डीजीपी मिश्रा गिरिडीह होकर संभवत: बाबाधाम देवघर जाने वाली है। इस दौरान गिरिडीह नया परिसदन भवन में थोड़ी देर के लिए डीजीपी रुकने वाली है। डीजीपी संभवत: सवा चार बजे गिरिडीह पहुंचने वाली थी। लिहाजा पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड़ पर दिखी। खासकर जिस मार्ग से होकर डीजीपी गिरिडीह होकर देवघर जानेवाली थी उस सड़क पर सुरक्षा कड़ी थी। बता दें कि डीजीपी मिश्रा जब कहीं निकलती है तो रास्ते में पड़ने वाले थानों में भी वह अचानक पहुंच कर औचक निरीक्षण कर देती रही है। इसी भय से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मची रही। समाचार लिखे जाने तक डीजीपी गिरिडीह नहीं पहुंची थी। देर रात तक डीजीपी के ...