Gridih News: डीएवी सीसीएल में विद्यार्थियों को दिया गया कैरियर मार्गदर्शन
गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में गुरुवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विश्वविद्यालयों से पहुंचे काउंसलरों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और कैरियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता, योग्यता, ताकत और कमजोरियों को पहचानकर कैरियर का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न स्ट्रीम, कोर्स और रोजगारपरक क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि कैरियर का निर्णय किसी के दबाव या दूसरों की देखा-देखी में लेने के बजाय अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: डीएवी केदला मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.