Gridih News: ठाकुर बाबा बली स्थान परिसर में यात्री शेड का निर्माण जारी
गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड की सांख पंचायत अंतर्गत बेंडरो गांव स्थित ठाकुर बाबा बली स्थान परिसर में पंचायत समिति मद से पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव के प्रयास से यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को शेड की छत ढ़लाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर अकलेश यादव ने कहा कि ठाकुर बाबा बली स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचते हैं। धूप और बारिश से उन्हें राहत देने के उद्देश्य से यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला उपायुक्त से मिलकर इस क्षेत्र की सड़क, पेयजल सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: गांवों में खराब पड़े हैं दर्जनो पुराने सोलर लाइट मौके पर कुलदीप कुमार, श्रवण कुमार, अरुण कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.